फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत 37 शिक्षकों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

वर्ष 2016-17 में सेवानिवृत्त जूनियर हाई स्कूलों के 37 शिक्षकों को सोमवार को सम्मानित किया गया। नगर निगम सभागार में मुख्य अतिथि मेयर व विधायक विनोद चमोली ने सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षक नेताओं ने कहा लंबे समय तक विभाग की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति का पल सभी के लिए बेहद भावुकता भरा होता है।
सोमवार को नगर निगम सभागार में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करते हुए मेयर विनोद चमोली ने उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र और भविष्य निर्माता होता है। जो शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए सेवानिवृत्त हुए हैं, वह सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता। शिक्षक के रूप में अब भले ही वह रोज स्कूल न जाएं लेकिन गुरू के रूप में उनका मार्गदर्शन हमेशा समाज को मिलता रहेगा। उन्होंने सभी शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयकों का समय से भुगतान हो, यही उनका असली सम्मान होगा। जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह पुंडीर ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए वह प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर अपर निदेशक वीरेंद्र सिंह रावत, डीईओ बेसिक हेमलता भट्ट, मोनिका, आकांक्षा राठौर, डा. सोहन माजिला, सतीश घिल्डियाल समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

....................................
इन शिक्षकों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में अखिलेश शर्मा, नरेंद्र सिंह नेगी, मंगल सिंह, संजय कुमार, राजेंद्र सिंह राणा, सुखपाल सिंह, नरेंद्र सिंह बिष्ट, सुनीता भाटिया, चंद्रबल्लभ नवानी, मीरा कुमारी, सुशील कुमार वर्मा, अजरा परवीन, महिपाल कृषाली, लक्ष्मी रयाल, भोपाल त्यागी, चंद्रपाल, नेकचंद उपाध्याय, मनोहर, रणजीत सिंह पुंडीर, मंजू उनियाल, रूपराम राठौर, मायाराम जोशी, जमशेद अली और मो. कासिम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें