फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं का मूल्यांकन हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्र-छात्राओं को इस बार परीक्षा परिणाम जल्द मिलने की उम्मीद है। विवि ने इस बार परीक्षाओं की समाप्ति पर केंद्रीय मूल्यांकन शुरू किया है। केंद्रीय मूल्यांकन के संयोजक बादशाहीथौल परिसर के निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि स्नातक का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक मिलते ही जल्द परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय मूल्यांकन के संयोजक व बादशाहीथौल परिसर निदेशक ने बताया कि परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने के लिए इस बार विवि ने केंद्रीय मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की है। मूल्यांकन का कार्य 10-28 जून तक एसजीआरआर साइंस एंड टेक्नोलॉजी संस्थान देहरादून में संपन्न कराया गया। जिसमें देश के अलग-अलग विवि और शैक्षणिक संस्थानों के 270 शिक्षकों ने अपना योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मूल्यांकन में स्नातक कक्षाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। उनके प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक मिलते ही परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। स्नातकोत्तर कक्षाओं का मूल्यांकन विषय विशेषज्ञों की कमी के चलते अभी तक 70 फीसदी ही हुआ है। दो सप्ताह के भीतर यह कार्य पूरा कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। परीक्षा संयोजक ने कहा कि मूल्यांकन अति गोपनीयता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में परीक्षा नियंत्रक व संयोजक डा. केडी पुरोहित के साथ ही एसजीआरआर देहरादून के डा. राकेश ढौडियाल, टिहरी परिसर के हंसराज बिष्ट, हीरालाल गैरोला, श्रीनगर परिसर के डा. नरेंद्र रावल, पृथ्वीपाल कठैत, लक्ष्मी भट्ट, दिनेश राजा, आलोक सेमवाल आदि ने भी सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें