गौचर। रविवार को हुए संत निरंकारी मंडल के विशाल बाल समागम में बड़ी संख्या में रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के बाल प्रतिभाओं और संत निरंकारी मिशन के कार्यकर्ताओं ने शिकरत की। समारोह में बाल प्रतिभा ने गीत भजन, प्रार्थना नाटक और विचार संबोधन के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत भजन प्रार्थना में टीना एंड पार्टी गौचर प्रथम, मनीषा एंड पार्टी अगस्त्यमुनि द्वितीय तथा दिव्यांशु एंड पार्टी पीपलकोटी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। संदेशप्रद नाटक में खुशी एंड पार्टी अगस्त्यमुनि प्रथम, गीतिका एंड पार्टी गौचर द्वितीय और राहुल एंड पार्टी जोशीमठ तृतीय रहे। विचार संबोधन में सपना एंड पार्टी जोशीमठ पहले, सरोजनी एंड पार्टी गोपेश्वर दूसरे और रंजन एंड पार्टी अगस्त्यमुनि तीसरे स्थान पर रहे।
नगर के एक होटल में आयोजित हुए समागम में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से हरिद्वार से आए ज्ञान प्रचारक महात्मा मंगत राम जखमोला ने कहा कि सत्संग से सही मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। बिना गुरु के ज्ञान मार्ग की पहचान नहीं हो सकती। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि संत निरंकारी मिशन के कार्यक्रम से प्रेम समर्पण और परोपकार की भावना को बढ़ावा मिलता है। विशिष्ठ अतिथि बीआरओ 66 आरसीसी के कमान अधिकारी गौरव कुमार ने मिशन के ज्ञानपरक, सामाजिक सम्भाव के कार्यक्रम अधिक लोगों तक पहुंचाए जाने की जरूरत पर जोर दिया। समागम के दौरान संत निरंकारी मिशन के संस्थापक स्व. हरदेव सिंह महाराज और माता सवींद्र हरदेव सिंह को याद किया गया। समारेेह में जयकृत बिष्ट, अनिल नेगी, कार्यक्रम संयोजक जगत सिंह रावत, दयाल सिंह रावत, एसएस कठैत, देवेंद्र सिंह बिष्ट, दयाल सिंह राणा, जगदीश बिष्ट, विनोद, पीएस नेगी, प्रकाश पंवार, एमएल मिश्रा, महिपाल कोहली, आदि मौजूद थे।