फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 गांवों बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर।
विज्ञापन

तकनीकी खराबी के चलते खानपुर क्षेत्र के 24 गांवों में शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे बिजली गुल है। शनिवार दोपहर बाद तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने से क्षेत्रवासियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों को सिंचाई में दिक्कत हुई वहीं तीन ग्राम पंचायतों में लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

खानपुर क्षेत्र के गांवों में शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे प्रहलादपुर, शाहपुर, आलमपुरा, हस्तमौली, मदारपुर, टाडा जलालपुर, खानपुर, डेरियो, मोहनावाला, बादशाहपुर, तुगलपुर, माडाबेला, चंदपुरी, शेरपुर बेला, दल्लावाला, जोगावाला, दाबकी खेड़ा, अहियापुर, धर्मपुर, सहीपुर, नाईवाला, चंदपुरी कला, बालचंदवाला आदि गांव में बिजली गुल हो गई। इससे लोगों का गर्मी से जीना मुश्किल हो गया। शनिवार दोपहर बाद तक भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। वहीं, बिजली कटौती से खानपुर क्षेत्र में दल्लावाला, भारूवाला, गोवर्धनपुर ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। उधर, ऊर्जा निगम के अवर अभियंता प्रीतम सिंह का कहना है कि रात में खानपुर बिजलीघर में टेक्निकल दिक्कत आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उन्होंने शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु होने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें