फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल के इस बच्चे में है अभूतपूर्व प्रतिभा, छोटी उम्र में लिख दी दो किताब

Mon, 16 Apr 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ojasya soham ulfat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ओजस्या सोहम उल्फत (11) की दूसरी किताब ‘द गैलोपिंग सीजर्स’ का विमोचन नन्ही दुनिया स्कूल डालनवाला में हुआ।

विज्ञापन


ओजस्या की यह दूसरी किताब है। इसके पहले ओजस्या ने दस वर्ष की आयु में ‘फ्लाइट ऑफ द ड्रैगन’ जैसी रोमांचक बुक लिखी थी। ओजस्या थिएटर उस्ताद आलोक उल्फत और प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रुति उल्फत के बेटे हैं।

इंदर रोड स्थित नन्ही दुनिया स्कूल के ओजस्या ने 10 वर्ष की उम्र से ही कहानियां लिखनी शुरू कर दी थीं। ‘फ्लाइट ऑफ द ड्रैगन’ जैसी रोमांचक बुक लिखने पर ओजस्या ने न सिर्फ लोगों को आश्चर्य चकित किया वरन पाठकों के दिलों में भी खासी जगह बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहानियां लिखने का शौक

ojasya soham ulfat - फोटो : amar ujala
मुंबई में कक्षा छह में पढ़ रहे ओजस्या ने बताया कि उन्होंने अपनी कल्पनाओं को साकार करते हुए किताब लिखी है। ‘द गैलोपिंग सीजर्स’ कैंचियों और राजा पर आधारित किताब 27 पन्नों की है।

इसमें गुंजन सेठी की कई पेंटिंग्स भी शामिल की गई हैं। पुस्तक विमोचन के अवसर पर बाल लेखक दीपक मेनन ने भी विचार रखे। इस अवसर पर किरण उल्फत गोयल, मंजरी, अभिनंदा, सुजाता समेत अन्य मौजूद रहे। 

ओजस्या को किताबें लिखने का शौक है। वह भविष्य में भी कहानियां लिखना चाहता है। ओजस्या ने कहा कि वह अपनी सोच को किताबों के जरिये लोगों के सामने लाना चाहते हैं। ओजस्या को क्रिकेट और फुटबाल खेलना बेहद पसंद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें