फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर लगातार हुए 11 धमाके, दहशत में आए लोग

Fri, 23 Jun 2017 11:06 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
gas cylinder blast
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर दो मिनट पर करीब 11 धमाके हुए। धमाके इतने तेज थे कि आस पास के इलाके के लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन


ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सिरोहबगड़ के समीप इंडियन कंपनी के रसोई गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रक में करीब 100 सिलेंडर में एक के बाद एक धमाके के साथ ट्रक भी जलकर राख हो गया।

चालक, परिचालक ने ट्रक से उतरने के बाद भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने तत्परता के साथ डुंगरीनाथ-दैजीमांडा-खांकरा मोटर मार्ग से यातायात डायवर्ट किया।

यात्रियों व अन्य सवारियों को कोई विशेष दिक्कत नहीं हुई। ऋषिकेश-बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड और कुंड-ऊखीमठ-गोपश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले के संपर्क मार्गो पर यातायात जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कई किमी. दून तक सुनाई दी धमाकों की आवाज

gas cylinder blast
​शुक्रवार की सुबह बदरीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर एक के बाद एक 11 धमाके हुए। सूचना पाकर पुलिस ने मोर्चा संभाला।

बदरीनाथ हाईवे पर खाकरा के पास शुक्रवार की सुबह भरे गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक में लदे गैस सिलेंडरों में आग लग गई और धमाकों की आवाज से पहाड़ थर्रा गए।

श्रीनगर पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और दूनगिरीपंथ से ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि कई किमी. दूर तक सुनाई दी।

बताया गया ओवरलोडिंग के चलते यह ट्रक पलटा। जिससे पहले केबिन आग गई और फिर सिलेंडरों ने आग पकड़ ली। आग बुझाने के लिए श्रीनगर से दमकल वाहन भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें