सोमवार को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक देहरादून पहुंचे। इस दौरान नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
एनआरएमयू के महामंत्री नरेश गुरुंग ने कहा कि वर्तमान में कर्मचारियों की कई समस्याएं हैं। योग नगरी रेलवे स्टेशन में लगभग ढाई सौ कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनके रहने के लिए कोई भी रेल आवास नहीं है। इसके अलावा देहरादून में रेलवे आवासों में पानी की सप्लाई, स्टेशन पर बने नए हेल्थ यूनिट पर पीएमई शुरू करवाने, कर्मियों के रेडियोलॉजी की व्यवस्था स्टेशन के पास किए जाने आदि मांगें रखीं। इस दौरान शाखा के सचिव बीएस राजपूत, आरएस राठी, अतेंद्र पाल, उज्जवल कुमार और मनोज आदि मौजूद रहे।
महाप्रबंधक उत्तर रेलवे अशोक कुमार वर्मा की ओर से देहरादून में स्थित ओक ग्रोव स्कूल, झाड़ीपानी और हेल्थ यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से तमाम जानकारी ली। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश कुमार एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।