उप प्रधान के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद डाकपत्थर में ंसमर्थकों के साथ जश्न मनाते उप प्रधान दि?
- फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र के कुल चार विकासखंडों में बुधवार को उप प्रधान के पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। कालसी विकासखंड में 104 निर्विरोध उप प्रधान चुने गए।
कालसी में कुल 111 ग्राम पंचायतों में से 110 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें से 104 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध रूप से उप प्रधान का चयन किया गया। तिलवाड़ी, कालसी, गडोल, लक्सयार, हरिपुर और लखवाड़ ग्राम पंचायत में वोटिंग के आधार पर उप प्रधान चुने गए। हयो टगरी ग्राम पंचायत में कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव प्रक्रिया संपन्न नहीं हो सकी। जीत दर्ज करने के बाद विजयी उप प्रधानों ने समर्थकों संग जश्न मनाया।
विकासनगर विकासखंड की कुल 52 ग्राम पंचायतों में से 22 पर निर्विरोध रूप से उप प्रधान का चयन किया गया। 30 ग्राम पंचायतों पर आमने-सामने की कड़े मुकाबले में वोटिंग के आधार पर उप प्रधान का चयन किया गया। सहसपुर और चकराता विकासखंड में समाचार लिखे जाने तक सभी ग्राम पंचायतों की जानकारी हासिल नहीं हो सकी थी। चकराता विकासखंड में समाचार लिखे जाने तक 116 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ 36 ग्राम पंचायतों के रिजल्ट ही आ सके थे। इन सभी 36 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध रूप से ग्राम प्रधान का चयन किया गया है। सहसपुर विकासखंड में कुल 50 ग्राम पंचायतों में से 26 ग्राम पंचायतों के रिजल्ट ही आ सके थे। इनमें से 12 में निर्विरोध और 14 ग्राम पंचायतों में चुनाव के माध्यम से उप प्रधान का चयन किया गया। यहां 24 सीटों का रिजल्ट आना अब भी शेष है। एडीओ पंचायत सहसपुर मनोज ने बताया कि शेष सीटों पर बृहस्पतिवार को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
नेवी गांव में नवनिर्वाचित उप प्रधान का स्वागत करते ग्रामीण।- फोटो : VIKAS NAGAR
ग्राम पंचायत मगरौली में निर्विरोध उप प्रधान शूरवीर सिंह राणा। साथ में वार्ड सदस्य।- फोटो : VIKAS NAGAR