दून अस्पताल न्यू ओपीडी भवन में कोविड वैक्सीन का टीका लगवाती 90 साल की बुजुर्ग महिला चंद्रकांता।...स
- फोटो : CITY
जिले में भी बृहस्पतिवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी सामान्य स्वास्थ्य वाले लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया। इसमें पहले दिन 10389 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिले में 75 सरकारी और 30 निजी केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप कुमार डिमरी ने जनता से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सभी पात्र लोग टीका अवश्य लगवाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि जनपद के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर आरटीपीसीआर टेस्ट की व्यवस्था की गई है। होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित लोगों को आइसोलेशन किट पहुंचाई जा रही है। साथ ही संस्थागत आइसोलेशन के लिए जनपद के कोविड केयर सेंटर में पूरी तैयारी की गई है।
डॉ. दीक्षित ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दृष्टि से संवेदनशील राज्यों से जनपद में आने वाले लोगों की आरटीपीसीआर जांच में बृहस्पतिवार को और तेजी लाई गई। जिले के जौलीग्रांट एयरपोर्ट, आशारोड़ी चेकपोस्ट, रेलवे स्टेशन और कुल्हाल चेक पोस्ट सहित कोविड-19 परीक्षण केंद्रों पर बृहस्पतिवार को 5108 लोगों की जांच की गई। बृहस्पतिवार को जिले में 247 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।