I पॉलिसी का जमा पैसा ब्याज समेत दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 10.33 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित को पहले एक आरोपी ने पीएनबी मेटलाइफ ऑफिस से बताकर फोन किया। इसके बाद दो और लोगों ने फोन कर अपने खातों में रकम जमा कराई।
I
Iपुलिस ने शिकायत पर सचिन, आदित्यनाथ और सुब्रमण्डयम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रेसकोर्स के शिवालिक एन्क्लेव निवासी अतरपाल ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी पत्नी और बेटी के नाम पर पीएनबी मेटलाइफ में छह पॉलिसी कराई थीं। वह इन पॉलिसी की सिर्फ एक किस्त ही दे पाए थे। इसके लिए उन्होंने छह लाख रुपये जमा कराए। कुछ समय पहले एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को पीएनबी मेटलाइफ दिल्ली ऑफिस से बताया। कहा कि पॉलिसी का पैसा ब्याज समेत वापस मिल जाएगा।
I
Iउसने केंसिलेशन के नाम पर 22 हजार 412 रुपये अपने खाते में जमा कराए। इसके बाद दो और लोग इसमें शामिल हुए, जिन्होंने खुद को आईआरडीएआई का अधिकारी बताया। तीनों ने मिलकर अलग-अलग बहाने बनाकर कई बार में विभिन्न चार्ज के नाम पर 10.33 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए और अपने फोन भी बंद कर लिए।I