फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोषागार की वेबसाइट ठप, हजारों बिल अटके

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष के अंत में कोषागार की वेबसाइट को जिस काम के लिए खोला गया वही अधूरा रह गया। बिलों की अधिकता को देखते हुए इस वेबसाइट को 26 मार्च को खोला गया था, लेकिन काम का दबाव बढ़ते ही वेबसाइट जवाब दे गई। इसके चलते हजारों बिल अटक गए हैं। हालांकि कोषागार की वेबसाइट रविवार को भी खुली रहेगी।
विज्ञापन

बता दें, वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए गत 24 मार्च को वेबसाइट बंद कर दी गई थी। इसके बाद विभिन्न विभागों में बिलों की अधिकता देख वित्त सचिव ने गत 26 मार्च को इसे पुन: खोले जाने के आदेश दिए थे। इस दौरान शर्त थी कि जो बिल बेहद जरूरी होगा, उसे ही पास कराया जाए। इसके लिए पहले वित्त सचिव से अनुमति लिए जाने की शर्त रखी गई। इसके बाद जब सभी 13 जनपदों में बिल पास कराने की बारी आई तो अचानक वेबसाइट जवाब दे गई। इसके चलते देहरादून जनपद में ही विभागों के हजारों बिल पास होने से रह गए। अब अंतिम दिन रविवार को भी कोषागार की वेबसाइट खुली रहेगी। मुख्य कोषाधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि बिलों की अधिकता के चलते वेबसाइट पर लोड अधिक हो गया था। इसके चलते वेबसाइट नहीं चल सकी। हालांकि, शाम के वक्त कुछ काम हुए, लेकिन दिनभर रुक-रुककर ही काम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें