फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों की समस्याओं पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगों की समस्याओं पर किया मंथन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड डेफ वेलफेयर एसोसिएशन, मुनीषाभा सेवा सदन पुनर्वास संस्थान संयुक्त दून डिफरेंटली एबल ट्रस्ट एवं ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से फतेहपुर स्थित द ग्रोइंग प्लांट्स दिव्यांग समावेशित स्कूल में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पछवादून में दिव्यांगों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक में उत्तराखंड दिव्यांग सशक्तीकरण एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार व राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य अनंत प्रकाश मेहरा ने कहा कि श्रवण बाधितों एवं अन्य श्रेणी के दिव्यांगों के लिए पछवादून में पुनर्वास की व्यवस्था नहीं है, जबकि जौनसार बावर अनुसूचित जनजाति क्षेत्र घोषित है। ऐसे में यहां चकराता, कालसी के अनुसूचित जनजातीय लोगों के क्षेत्र साथ ही उत्तरकाशी एवं टिहरी में दिव्यांगों को सभी आवश्यक सुविधाएं दिए जाने की आवश्यकता है। इस क्षेत्र में दिव्यांगों की शिक्षा, पुनर्वास, व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए पुनर्वास केंद्र एवं एक विशेष विद्यालय की बहुत जरूरत है। इसको लेकर जल्द सरकार से मांग की जाएगी। साथ ही समाज के धनाढ्य लोगों से भी मदद की अपील की जाएगी, ताकि इन क्षेत्रों के दिव्यांग भी मुख्यधारा में शामिल हो सकें। उन्होंने बताया कि हरबर्टपुर के फतेहपुर में संचालित द ग्रोइंग प्लांट्स दिव्यांग स्कूल में निशुल्क शिक्षा के लिए देशभर के किसी भी श्रेणी के दिव्यांग प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उत्तराखंड डेफ वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश ग्रोवर, अनिल प्रसाद बडोनी, भानु प्रताप चौहान, जालम सिंह चौहान, मुकेश कुमार, विनोद, रूपा प्रजापति पीतांबर दत्त, काशिफ खान, अनिल, सुनील वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें