फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में जमा हुआ 23 लाख रुपये भवन कर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में जमा हुआ 23 लाख रुपये भवन कर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नगर निगम में मंगलवार को 23 लाख रुपये भवन कर जमा किया गया। जिसमें से ढाई लाख रुपये भवन कर मोहित नगर वार्ड में लगाए गए कैंप के जरिये आया। भवन कर जमा कराने वालों को 20 प्रतिशत की छूट के साथ ही कंप्यूटराइज रसीदें दी गई।
नगर निगम में भवन कर जमा कराने वालों की भीड़ उमड़ी। कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि कार्यालय में करीब 21 लाख का भवन कर भवन स्वामियों द्वारा जमा कराया गया है। इसके अलावा मोहित नगर वार्ड में लगाए गए कैंप में सुबह से ही लोगों ने पहुंचकर भवन कर जमा कराया। दोपहर तीन बजे तक लगे कैंप में 100 भवन स्वामियों द्वारा ढाई लाख रुपये भवन कर जमा कराया है। इस दौरान भवन कर जमा कराने पर भवन स्वामियों को 20 प्रतिशत की छूट गई। वहीं, दूसरी ओर पूर्व में जमा किए गए भवन कर की रसीद न होने के चलते कई करदाताओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आज राजेश्वर नगर में लगेगा कैंप
कर अधीक्षक ने बताया कि बुधवार को वार्ड राजेश्वर नगर फेज-1 स्थित सामुदायिक भवन में कैंप लगाया जाएगा। बताया कि भवन कर जमा कराने वाले भवन स्वामी पिछले वर्ष की रसीद साथ में जरूर लाएं, ताकि भवन कर जमा करने में सहूलियत हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें