फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सत्र से एलीट ग्रुप में खेलेंगी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले सत्र से एलीट ग्रुप में खेलेंगी टीमें
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पहली बार बीसीसीआई के घरेलू सत्र में प्रतिभाग कर रही उत्तराखंड की टीमें भले ही रणजी ट्रॉफी और कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी से टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हो, पर अपने पहले ही टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल रहीं। जिसका इनाम टीम को ये मिला कि अब अगले सत्र से टीमें एलीट ग्रुप सी में प्रतिभाग कर पाएंगी। रणजी में उन्हें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उड़ीसा, हरियाणा, असम, जम्मू-कश्मीर, गोवा, त्रिपुरा व सर्विसेज जैसी टीमों के साथ खेलने का अवसर मिलेगा। इसी तरह कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में टीम उत्तराखंड को अगले सत्र से विदर्भ, हिमाचल, रेलवे, हरियाणा, केरल, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, गोवा व उड़ीसा जैसी टीमों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। इसके अलावा उत्तराखंड की सीनियर महिला टीम भी क्वार्टर फाइनल तक पहुंच पाई थी। जबकि कूच बिहार ट्रॉफी में भी उत्तराखंड क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। उनका मुकाबला 27 जनवरी से उत्तर प्रदेश के खिलाफ मेरठ मेें खेला जाएगा।
-----
कोटस...
टीम उत्तराखंड के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। क्वार्टर फाइनल तक के सफर के बाद टीम अब अगले सीजन से एलीट ग्रुप सी में प्रतिभाग करेगी। जो उत्तराखंड क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा संदेश है। - रतनाकर सेट्टी, यूसीसीसी के समन्वयक
विज्ञापन

प्रोफेशनल क्रिकेटरों ने लोकल लड़कों को काफी सपोर्ट किया। अगले सत्र से राज्य की टीमें बड़ी टीमों के साथ प्रतिभाग करेंगी। भविष्य में राज्य की टीमें और बेहतर खेल दिखाएंगी। - अमित पांडेय, यूसीसीसी के स्थानीय समन्वयक
विज्ञापन

उत्तराखंड की टीमों के लिए आगे के रास्ते खुल गए हैं। आगे के रास्ते कठिन जरूर हैं पर हम अपनी तरफ से बेहतर परफॉरमेंस देंगे। - भास्कर पिल्लई, कोच उत्तराखंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें