विद्युत नियामक आयोग की जन सुनवाई 29 से
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सचिव उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में 29 जनवरी से जन सुनवाई कार्यक्रम शुरू होगा। यह आयोजन पांच फरवरी तक आयोजित होगा।
इसमें आयोग के सामने उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन, पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन, यूजेवीएन लि. और एसएलडीसी की ओर से वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए सहीकरण, वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए वार्षिक समीक्षा, वित्तीय वर्ष वर्ष 2019-20 से वर्ष 2021-22 के लिए व्यापार योजना और वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए दायर एआरआर एवं टैरिफ याचिकाओं पर उपभोक्ताओं आदि के सुझावों को जानने के लिए आयोग अध्यक्ष सुभाष कुमार की अध्यक्षता में जन सुनवाई होगी।
29 को श्रीनगर गढ़वाल स्थित नगर पालिका सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक जन सुनवाई कार्यक्रम होगा। 31 जनवरी को उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग विद्युत भवन कोर्ट कक्ष आईएसबीटी माजरा में सुबह 11 से दोपहर डेढ़ बजे तक, चार फरवरी को अल्मोड़ा स्थित विकास भवन तथा पांच फरवरी को ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित विकास भवन में जन सुनवाई होगी।