फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन ने श्रद्धालुओं को किया निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

सिख समाज के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के 352वें प्रकाशोत्सव पर दशमेश सेवा समिति की ओर से धर्मनगरी में नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान गतका पार्टियों ने लोगों को खूब रोमांचित किया। नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।
नगर कीर्तन देवपुरा चौक से शुरू होकर कनखल स्थित डेरा बाबा दरगाह सिंह तप स्थान गुरू अमरदास पर जाकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में बैैड बाजों के साथ ही भव्य झांकियों, हाथी घोड़ों तथा फूलों से सुसज्जित श्री गुरू ग्रंथ साहब की पालकी का श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कीर्तन में आगे-आगे चल रहे पंज प्यारे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को नगर कीर्तन देवपुरा आश्रम हरिद्वार से ऋषिकुल रानीपुर मोड़, चंद्राचार्य चौक, आर्य नगर, रामनगर, सिंहद्वार, कृष्णा नगर, देश रक्षक तिराहा, दादू बाग, हनुमानगढ़ी, निर्मल संतपुरा आश्रम, चौक बाजार कनखल, महात्मा गांधी रोड, घास मंडी और सतीघाट रोड होते हुए डेरा बाबा दरगाह सिंह तीजी पातशाही तप स्थान गुरु अमरदास देर शाम पहुंचा जहां गुरु ग्रंथ साहिब की अरदास और भोग के बाद नगर कीर्तन का समापन हुआ। कीर्तन के लिए शहरभर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। रास्ते में जगह जगह पर लोगों ने नगर कीर्तन और गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी का जोरदार स्वागत किया। अमृतसर से आई श्री गुरु तेगबहादुर गतका पार्टी ने तलवार बाजी, गोला, बरेटी, भाले आदि से रोमांचक करतब दिखाए। इस अवसर पर निर्मल संतपुरा के प्रधान संत जगजीत सिंह ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह ने सच्चाई के रास्ते पर चलते मानव सेवा का संदेश समाज को दिया। उनके उपदेशों व विचारों को प्रचारित प्रसारित करने के साथ जीवन में धारण कर सच्चाई के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। सेक्टर दो भेल स्थित गुरूद्वारा गुरूनानक दरबार के प्रधान सुखदेव सिंह ने कहा कि मानवता का संदेश देने के लिए सिख समाज अपनी अग्रणी भूमिका निभाता चला आ रहा है। सच्ची सेवा से ही ईश्वर भक्ति प्राप्ति होती है। इस अवसर पर ज्ञानी इंद्रजीत सिंह बिट्टू ऋषभ मल्होत्रा, गगनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, इंद्रमोहन भसीन, देवेंद्र सिंह लवली, हरदीप सिंह दीपा, बीबी शरणजीत कौर ओबरॉय, अनूप सिंह सिद्धू, मनमोहन सिंह, जगदेव सिंह, करतार सिंह, केशव तनेजा, विक्रम सिंह, सतपाल सिंह, रविन्द्र सिंह, परमिन्दर सिंह गिल, सुरेंद्र सपरा, मनीष सचदेवा, संजय, मनप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह, हरजीत सिंह दुआ आदि सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के अवसर पर पंचपुरी के सभी गुरुद्वारों में गुरू ग्रंथ साहब के अखंड पाठ, शबद कीर्तन व लंगर का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें