फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल उक्रांद के समर्थन में मांगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-----------------------
रैली निकालकर उक्रांद के समर्थन में मांगे वोट
-मेयर और पार्षद प्रत्याशियों ने रैली में लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के मेयर और पार्षद प्रत्याशियों ने शनिवार को रैली निकालकर वोट मांगे। पार्टी कार्यालय से निकाली गई रैली घंटाघर स्थित स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा तक पहुंची। जहां मेयर और पार्टी के सभी 16 पार्षद अपने समर्थकों के साथ माल्यार्पण किया। रैली के दौरान प्रत्याशियों ने लोगों से वोट देने की अपील की।
विज्ञापन

मेयर प्रत्याशी विजय बौड़ाई ने कहा कि भाजपा तथा कांग्रेस के पास शहर के विकास का ना तो कोई ब्लू प्रिंट है और ना ही कोई उपलब्धि। शहर की नालियां, ड्रेनेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइट और कचरे के ढेर किसी से नहीं छिपे हैं। नगर निगम की डिस्पेंसरी और स्कूल बंद पड़े हैं। रैली को लताफत हुसैन, महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री तथा त्रिवेंद्र पंवार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर बीडी रतूड़ी, जय प्रकाश उपाध्याय, धर्मेंद्र कठैत, सुरेंद्र बुटोला, राजू वर्मा, विमल रौतेला, ललित कुमार, संजीव चौधरी, राजेश्वरी रावत, रामेश्वरी चौहान, संगीता वर्मा, अमित कुमार, शबनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें