फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स में रंजीत सदन ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

द एशियन स्कूल की 19वीं पांच दिवसीय अंतर-सदन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रंजीत सदन ओवरऑल चैंपियन बना। अशोका सदन की खुशी बजाज को सर्वश्रेष्ठ बालिका एथलीट और सेंगटूकौंग एनलिंग को सर्वश्रेष्ठ बालक एथलीट चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पवर्तारोही जुड़वा बहनों ताशी और नुंग्शी मलिक ने बृहस्पतिवार को विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। प्राचार्य एके दास और हेड गर्ल मनीषा गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शानदार नृत्य प्रस्तुति दी। खेल प्रतियोगिताएं कोच रघुबीर सिंह और प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशन में आयोजित की गई थीं। इस अवसर पर अध्यक्ष अमरजीत सिंह जुनेजा, उपाध्यक्ष मदनजीत सिंह, हेड ब्वाय श्रेयांश राजपूत, विम्मी जुनेजा, निदेशक गगनजोत सिंह जुनेजा, गुंजन जुनेजा, गीता दास, अनंत वीडी थपलियाल, मुकेश नांगिया, कल्पना ग्रोवर समेत अन्य अध्यापक व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
ये रहे विजेता
100 मीटर हर्डल्स ब्वायज - केशव गर्ग (अशोका सदन)
50 मीटर रिले गर्ल्स क्लास 2 - प्रज्यूसा फरासी (शिवाजी सदन)
80 मीटर रिले ब्वायज क्लास 3 - अरिहंत नेगी (शिवाजी सदन)
400 मीटर रन ब्वायज - सेंगटूकांग (अशोका सदन)
100 मीटर रन ब्वायज क्लास 5 - सौहार्द चक्रवर्ती (रंजीत सदन)
100 मीटर रन गर्ल्स अंडर 12 - लावण्या सिंह (शिवाजी सदन)
100 मीटर रन ब्वायज अंडर 14 - शाश्वत गुप्ता (रंजीत सदन)
200 मीटर रन गर्ल्स अंडर 14 - खुशी बजाज (अशोका सदन)
1500 मीटर रिले ब्वायज ओपन - स्टेंजिंग चौसल (अर्जुन सदन)
4 गुणा 100 मीटर रिले गर्ल्स - शिवाजी सदन
4 गुणा 400 मीटर रिले ब्वायज- अर्जुन सदन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें