फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा की टीम ने जीती क्विज प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा की टीम ने जीती क्विज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। वन्यजीव सप्ताह के तहत वन विभाग के ईको टूूरिज्म और प्रचार प्रसार विभाग की ओर से आयोजित अंतर विभागीय क्विज में केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा की टीम को पहला स्थान मिला है, जबकि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग की टीम दूसरे और शिक्षा विभाग की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि प्रमुख वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष जयराज ने ट्राफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से सरकारी विभागों के बीच समन्वय स्थापित होता है।
वन विभाग की ओर से आयोजित वन्यजीव सप्ताह के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसके तहत बच्चों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ ही हाथी दिवस का आयोजन किया गया। इसी के तहत इको टूरिज्म एवं प्रचार प्रसार विभाग की ओर क्विज का आयोजन किया गया था। जिसमें केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा, उत्तराखंड पुलिस, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, लोक निर्माण विभाग, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग, उत्तराखंड जलविद्युत निगम, उत्तराखंड पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व शिक्षा विभाग समेत कई टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रमुख वन संरक्षक परियोजना रंजना काला, मुख्य वन संरक्षक आरके मिश्र, मुख्य वन संरक्षक ईको टूरिज्म जीएस पांडे, मुख्य वन संरक्षक बीपी गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक बीके गांगटे, मुख्य वन संरक्षक चंद्रन, पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि, डीएफओ देहरादून धर्म सिंह मीणा समेत विभाग के तमाम अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें