फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबके भीतर होती है अपार क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

मिशन गंगे अभियान के तहत चल रहे जागरूकता कार्यक्रम के दल की नेता पद्मश्री एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल ने कहा कि जिस मिशन पर हम निकले हैं, वह तो यहां के डीएनए में रचा बसा है। उन्होंने अपनी उपलब्धि के बारे में बताते हुए कहा कि पहले पायदान पर पहुंचना कठिन था, लेकिन उसे कायम रखना और भी कठिन था। पद्मश्री बछेंद्री पाल ने अपनी साहसिक यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि 1991 में उनकी टीम ने हरिद्वार से राफ्टिंग करते हुए 2100 किमी लंबी यात्रा तय की। 1993 में 18 लोगों ने उनके नेतृत्व में काम किया, जिसमें उन्होंने माउंट एवरेस्ट से 500 किलो कचरा इकट्ठा किया और एक रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर हरिद्वार में टाटा स्टील फाउंडेशन के सौजन्य से मिशन गंगे अभियान के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बछेंद्री पाल के नेतृत्व में 40 सदस्यों ने भाग लिया। पद्मश्री बछेंद्री पाल ने कहा कि हम सभी के भीतर अपार क्षमताएं हैं। टाटा स्टील फाउंडेशन के सदस्यों ने गंगा पर मंडराते संकट पर विस्तार से चर्चा की और चलचित्रों के माध्यम से गंगा प्रदूषण एवं उसके भयावह परिणाम के बारे में जागरूक किया। जानीमानी एफएम रेडियों जॉकी मिस स्तुति ने अपने अंदाज से दर्शकों का मन मोहा। अंकित ने गंगा प्रदूषण के लिए जिम्मेदार रासायनिक तत्वों, कीटनाशकों और होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य केसी पांडेय ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मंच का संचालन वंशिका और अरिंदम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें