ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
राजधानी दून में होने जा रहे फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के कई सितारे जुटेंगे। तीन दिन तक चलने वाले देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के सीजन 4 का शुभारंभ 21 सितंबर को होगा। इसमें शहर की नई प्रतिभाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अमर उजाला इस फेस्टिवल का मीडिया पार्टनर है। समारोह मेें एंट्री के लिए पास अमर उजाला कार्यालय से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
21 से 23 सितंबर तक चलने वाला फेस्टिवल राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी में होगा। जबकि, 22 सितंबर को फेस्टिवल तुलाज इंस्टिट्यूट में होगा। फेस्टिवल में हेमंत पांडे, रमेश सिप्पी, राजेंद्र गुप्ता, जश्न अग्निहोत्री, किरन जुनैजा, सुरेंद्र पाल सिंह, सरमन जोशी, विवेक वस्वानी, देवेन भोजानी, ख्याली सहारन समेत कई प्रोड्यूसर और कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि पिछले साल हुए फेस्टिवल में प्रेम चोपड़ा, जिम्मी शेरगिल, सतीश कौशिक, रजा मुराद, पूजा भट्ट ने शिरकत की थी। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल के आयोजन का उद्देश्य उत्तराखंड के कलाकारों को आगे बढ़ाने और फिल्मों में लोगों का रुझान बढ़ाना है। शर्मा ने कहा कि इस बार होने वाले फेस्टिवल में प्रदेश की नई प्रतिभाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा।