फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के जन्मदिवस पर लगाएं पौधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के जन्मदिवस पर लगाएं पौधा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बांदल घाटी स्थित अमर उजालेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बृहस्पतिवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का वर्णन किया गया। बाल व्यास अनुज उनियाल ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण को लेकर मंदिर प्रांगण में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। साथ ही लोगों से बच्चों के जन्मदिवस पर उनके नाम का पौधा लगाने की अपील की। जिससे घाटी हरी भरी हो सके।
श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन की कथा का शुभारंभ आचार्य अनिल कोठारी ने गणपति पूजा-अर्चना और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर किया। दोपहर एक बजे बाल व्यास अनुज उनियाल ने गढ़वाली भाषा में भगवान कृष्ण के जन्म का वर्णन किया। वात्सल्य रस में उनकी बाल लीलाएं सुनाकर श्रद्धालुओं भाव विभोर किया। इस दौरान भगवान कृष्ण के जन्म का वर्णन सुनने के लिए सीतापुर, सरखेत, धंतुसेरा, शेरकी और कुमाल्डा के गांवों से काफी श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

दिन की कथा के समापन पर कथा व्यास ने मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के साथ मिलकर रुद्राक्ष का पौधा लगाया। उन्होंने भक्तजनों से अपील की है कि सभी अपने बच्चों के जन्मदिन पर एक-एक पौधा उनके नाम का लगाएं। बाल व्यास ने बताया कि कथा का समापन 29 जुलाई को होगा।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान सरखेत आरती पंवार, ग्राम प्रधान सीतापुर नमनी देवी ने भी पौधा लगाया गया। इस अवसर पर केशव रावत, पूर्व प्रधान बिजेेंद्र पंवार, राजेंद्र रावत, सुनील रावत, हुकम सिंह मनवाल, प्रेमसिंह कोटवाल, बच्चन सिंह, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें