फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव पर शिक्षक नेताओं में बढ़ी रार

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव पर शिक्षक नेताओं में बढ़ी रार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर दून इकाई और प्रदेश कार्यकारिणी आमने-सामने आ गई है। दून इकाई ने तिथि तय होने के बावजूद प्रदेश कार्यकारिणी पर जानबूझकर चुनाव टालने का आरोप लगाया है। वहीं, प्रदेश पदाधिकारियों ने दून इकाई को पहले अपने गिरेबान में झांकने की सलाह दी है। उनके अनुसार दून इकाई के चुनाव भी कई माह की देरी से हुए।
शनिवार को संघ की दून इकाई ने बैठक आयोजित कर इसी माह प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव करवाने की मांग की है। जिला पदाधिकारियों ने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी का कार्यकाल 14 माह पूर्व खत्म हो चुका है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दो साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अब बहाने बनाकर चुनाव को टाला जा रहा है। उन्होंने शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशक से जुलाई में ही चुनाव करवाने की मांग की। कहा कि जरूरत पड़ने पर प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर वहां प्रशासक की नियुक्ति होनी चाहिए। बैठक में सुभाष कुकरेती, राजेंद्र सिंह गुसांई, संदीप सोलंकी, रजनीश, प्रमोद सिंह रावत, विनोद लखेड़ा, चंद्र प्रकाश पाल, सुधा मधवाल, किरण रावत समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
अन्य प्रस्ताव भी किए पारित
बैठक में दून इकाई ने ब्लॉक कैडर की अवधि 10 से घटाकर तीन वर्ष करने, ब्रिज कोर्स छूट का अध्यादेश जारी करने, चकराता-कालसी में कार्यरत 12 गुणांक से अधिक वालों को सुगम में नियुक्ति देने, कोटिकरण की विसंगतियों को सुधारने, दिव्यांग शिक्षकों को पदोन्नति में आरक्षण देने, सीआरपी-बीआरपी के वेतन का भुगतान तुरंत करने, 10 के बजाय 50 फीसदी तबादले करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए छह और सात जुलाई की तिथि तय कर दी गई थी। ऊधमसिंह नगर इकाई की कुछ दिक्कतों के कारण चुनाव टाले गए हैं। दून इकाई ने खुद अपने चुनाव कई माह बाद कराए थे। उनको प्रांतीय कार्यकारिणी पर सवाल उठाने से पहले खुद को भी देखना चाहिए।
- दिग्विजय सिंह चौहान, प्रांतीय महामंत्री, प्राथमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें