फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक तकनीक से इलाज हुआ आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिक तकनीक से इलाज हुआ आसान
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
उत्तरांचल पीजी कॉलेज ऑफ बायोमेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को ‘स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकी का उपयोग’ नेशनल विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ। जिसमें विशेषज्ञों ने चिकित्सा के क्षेत्र में प्रयोग होने वाली नई तकनीकों के उपयोग के बारे में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि मैक्स अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मेजर राहुल प्रसाद ने सेमिनार का शुभारंभ किया। इसके बाद टैलेंट इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज रामपुर से पहुंचे डॉ. मो. उस्मान खान ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार प्रयोग हो रहे हैं। आधुनिक तकनीक से नए परिणाम सामने आ रहे हैं, जिसका लाभ मरीजों को मिल रहा है। रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बरेली से आए डॉ. नितेश मोहन अग्रवाल छात्र-छात्राओं को रक्त की मूल कोशिकाओं के चिकित्सा में उपयोग के बारे में बताया। बीसीएसजी मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च श्रीनगर से पहुंचे डॉ. जेवी गोगई शरीर में विकार पैदा करने वाले कीटाणुओं को खत्म करने के सुझाव दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक जीडीएस वार्ने, निदेशक तवलीन कौर वार्ने, प्राचार्य रश्मि ढींगरा, नर्सिंग प्राचार्य डॉ. अर्चना मैसी, उपनिदेशक डीके गुप्ता, डॉ. असलम अहमद, डॉ. स्वाति शर्मा, विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
व्याख्यान में वंशिका, पोस्टर में सिद्धार्थ ने मारी बाजी
देहरादून। उत्तरांचल पीजी कॉलेज ऑफ बायोमेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में नेशनल सेमिनार के साथ ही व्याख्यान और पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। व्याख्यान में वंशिका शर्मा प्रथम रहीं, जबकि अर्पित जोशी द्वितीय व डॉ. असलम अहमद तृतीय स्थान पर रहे। तीनों को मेडल के साथ ही क्रमश: 11, पांच और दो हजार का नगद पुरस्कार दिया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में सिद्धार्थ प्रताप सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। औक्या मखोपाध्याय ने दूसरा और रैमे ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीनों को आठ, चार और दो हजार रुपये की धनराशि व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें