फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल विकल्प के दसवां स्थापना पर धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

निशक्तजन प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र की ओर से संचालित स्कूल विकल्प का दसवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर व्यख्यान और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के 120 बच्चों ने हिस्सा लिया। फूल चंद नारी शिल्प की आरती भट्ट, नेहा ने प्रथम, जसवंत मार्डन स्कूल की सुष्मिता व गार्गी रतन ने द्वितीय और एसजीआरआर की रितीका वर्मा व प्राची पांडे ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोहा।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि एफआरआई के पूर्व वैज्ञानिक डा. प्रफुल्ल सोनी, अमिता गुप्ता, दीपिका चुफाल, सविता कपूर से संयुक्त रूप से दीप जलाकर की। अध्यक्ष भारती पांडे ने बताया कि विकल्प की स्थापना की दसवीं वर्षगांठ मना रहे है एक दशक की यह अविराम यात्रा बिना किसी सरकारी अनुदान के चल रही है। कार्यक्रम ने बच्चों ने ए मालिक तेरे बंदे हम....प्रार्थना कर सबको भावुक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महेश पांडे, कमला पांडे, अरुणा अदलखा, अनिल वर्मा, राजेश थापा, मंजरी सक्सेना, सुभाष सक्सेना, अरूणा चावला, सुमिता नंदा, एसएस कोठियाल, मंजू श्रीवास्तव, राकेश बहुगुणा, कमला पंत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें