फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रिलीज होगी फिल्म ‘छोलियार’

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

कुमाऊं के प्रसिद्ध छोलिया नृत्य पर आधारित हिंदी फीचर फिल्म ‘छोलियार : प्राइड ऑफ देवभूमि’ आज राजधानी में रिलीज होगी। इससे पहले यह फिल्म दो मई को हल्द्वानी में रिलीज हो चुकी है।
हजारों वर्ष पहले से शौर्य और वीरता के प्रतीक रहे छोलिया नृत्य पर आधारित फिल्म में देवा धामी ने नायक की भूमिका निभाई है। शुक्रवार को फिल्म यूनिट से जुड़े सदस्यों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी मुलाकात की। उन्होंने बताया कि फिल्म का निर्देशन चर्चित डीओपी कमल मेहता ने किया है। गीतों को उभरते गायक पवनदीप राजन और साधना सरगम ने आवाज दी है। फिल्म में देवा धामी के साथ मिथिलेश पांडे, राजेश आर्या, मंजूर हुसैन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवा ने कहा कि फिल्म के जरिये दर्शकों को राज्य की विशिष्ट गौरवशाली परंपरा को नजदीक से जानने और समझने का मौका मिलेगा। इससे युवा अपनी संस्कृति से जुड़ेंगे। अधिक से अधिक युवाओं को फिल्म से जोड़ने के लिए स्कूलों में भी फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता जितेंद्र भाटी व याशिका बिष्ट, प्रोडक्शन मैनेजर सुनील मित्तल, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर दीपक पांडे और डा. सागर और मीडिया प्रभारी हरीश रावत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें