ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
उत्तराखंड के मेजर जनरल लाल जीडी सिंह (अप्र) दिल्ली में पूर्व सैनिकों की आवाज उठाएंगे। बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित गोरखाली सुधार सभा में इंडियन एक्स सर्विसमैन मोमेंट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। साथ ही पूर्व सैनिकों की समस्याएं भी सुनी हुईं।
बुधवार को गोरखाली सुधार सभा के सभागार में पूर्व सैनिकों का विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया। आम बैठक कर फैसला लिया गया कि दिल्ली में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए मेजर जनरल लाल जीडी सिंह (अप्र) को सर्व सम्मति से इंडियन एक्स सर्विसमैन मोमेंट प्रतिनिधि के रूप में चुना गया। इससे पहले वह पूर्व सैनिक मोमेंट वेलफयर के अध्यक्ष के रूप में सेवा दे रहे हैं। मेजर सिंह ने पूर्व सैनिकों को 14 अप्रैल को वन रैंक-वन पेंशन की सुनवाई, पेंशन संबंधी सुधार, ईसीएचएस कार्ड को ऑनलाइन करने की जानकारी दी।
वेटरनल सेल उत्तराखंड सब एरिया कैंटीन में कार्यरत कर्नल सतीश चंद्र शर्मा ने पेंशन और रिटायरमेंट से जुड़े सवालों के जवाब दिए। बैठक में लेफ्टिनेंट जनरल जीएस नेगी (रिट.), ब्रिगेडियर केजी बहल (रिट.), कर्नल बीएम थापा (रिट.), कर्नल सतीश चंद्र शर्मा (रिट.), कै प्टन एएस भंडार ी(रिट.), कै. नील कुमार (रिट.), कै. अशोक लिंबू (रिट.) आदि मौजूद रहे।