फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॅरियर काउंसलिंग में छात्रों को दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

अखिल भारतीय महिला समिति की ओर से इंटर की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मंगलवार को कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षाविदें ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कॅरियर भविष्य बनाने के टिप्स दिए।
मंगलवार को एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि विधायक गणेश जोशी ने दीप जलाकर की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को भविष्य में बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। कहा कि हम सब को इस दिशा में प्रयास करने होंगे। कहा कि सरकार कौशल विकास कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति की बोर्ड सदस्य कमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी माध्यम के छात्रों को उनके भविष्य के बारे में जागरूक करना था। व्यास अकादमी के निदेशक कुलदीप व्यास, कपिल रावत, साहिब सबलोक व विमल डबराल ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर बनाने की जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवालव, अखिल भारतीय महिला समिति की अध्यक्ष नीना कौर, हरजिंदर कौर, किरन त्रिपाठी, बीना रस्तोगी, प्रभा, भरोसी रावत, आशा गुप्ता, मीरा सकलानी, स्मृति हरि, साधना आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें