फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति के पोर्टल में आवेदन करने से छूटे कई छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

केंद्र सरकार के पोर्टल पर जनपद के कई कॉलेजों के सैकड़ों छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं। पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया बंद होने पर वह अब समाज कल्याण विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। विभाग ने छात्रों की परेशानी को देखते हुए कॉलेजों को पत्र भेजकर ऐसे छात्रों की सूची मांगी है, जो अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं। इसके बाद विभाग शासन को पत्र भेजकर पोर्टल दोबारा खोले जाने का अनुरोध करेगा।
विज्ञापन

बता दें कि छात्रवृत्ति घोटाला सामने आने के बाद समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति पाने के लिए दसवीं से ऊपर के छात्रों को केंद्र के पोर्टल पर आवेदन करना होता है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी थी, लेकिन ज्यादातर छात्रों के आवेदन न करने की वजह से यह तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई। जबकि फार्म फारवर्ड करने की अंतिम तिथि 21 मार्च थी। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया गया। अभी भी जिले के कई कॉलेज ऐसे है, जहां के सैकड़ों छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया। वह आवेदन के लिए पोर्टल खुलवाने की मांग को जिला समाज कल्याण विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर का कहना है कि कॉलेजों को पत्र भेजकर ऐसे छात्रों की सूची मांगी गई है, जो किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर पाए हैं, इसके बाद शासन को पत्र भेजकर पोर्टल खोलने का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें