फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमेरू वरदान कप का फाइनल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सुमेरू वरदान कप-2018 में रविवार को यूपीसीएल और कंबाइंड सर्विसेज के बीच खिताबी जंग होगी। मुकाबला रेंजर्स मैदान में दोपहर 11 बजे से शुरू होगा। इससे पहले शनिवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल को जीतकर कंबाइंड सर्विसेज ने फाइनल में जगह बनाई।
रेंजर्स मैदान में शनिवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कंबाइंड सर्विसेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 153 रन बनाए। अनूप बिष्ट ने 37, टीएच खान ने 25, प्रवेश ने 21, रमेश ने 20 और शुभम ने 19 रनों की पारी खेली। बलूनी क्लासेस के मनदीप ने दो, शिवेंद्र, प्रियेश, बृजेश और नीतीश ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी बलूनी क्लासेस के ओपनरों ने धीमी शुरुआत की। 4.3 ओवर में टीम ने मनदीप (6) के रूप में पहला विकेट खोया। छठे ओवर में कप्तान शिवेंद्र (21) रन पर पगबाधा हो गए। हालांकि उन्होंने अंपायर का निर्णय मानने से इनकार कर दिया। आयोजन समिति की चेतावनी के बावजूद उनके पवेलियन न लौटने पर पूरी टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया। आयोजन समिति ने कंबाइंड सर्विसेज को विजेता घोषित कर दिया। कंबाइंड सर्विसेज के लिए दो विकेट चटकाने वाले संजय रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें