ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। गांधी आश्रम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष गिरीश चंद्र पांडेय ने चंदर नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के संचालनकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गिरीश चंद्र पांडेय का आरोप है कि संचालनकर्ता सरकार से मिलने वाले धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसके अलावा कर्मचारियों का शोषण भी किया जा रहा है। इस संबंध में गिरीश चंद्र पांडेय ने शनिवार को मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस पर मधु जैन ने जल्द ही मंत्री से मुलाकात कर जांच कराने का आश्वासन दिया है।