फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिस्पना तट पर एक दिन में लगाए जाएंगे ढाई लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
रिस्पना तट पर एक दिन में लगाए जाएंगे ढाई लाख पौधे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
रिस्पना से ऋषिपर्णा मिशन के तहत जन भागीदारी से रिस्पना के तट पर एक दिन में ढाई लाख पौधे लगाए जाएंगे। रिस्पना के उद्गम स्थल लंढौर से राजपुर तक ढाई लाख पौधों में से 30 प्रतिशत फलदार पौधे लगेंगे। कोसी और रिस्पना के पुनर्जीवित करना सरकार की प्राथमिकता है। यह बातें मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही।
मुख्यमंत्री रायपुर ब्लॉक में आयोजित करोड़ों रुपये की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वह जनता मिलन समारोह में भी शामिल हुए। उन्होंने गैरसैंण में हुए विधानसभा सत्र के दौरान सरकार के बजट को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि सरकार के बजट में युवाओं, सैनिकों, किसानों के साथ ही महिलाओं का भी ध्यान रखा गया है। वहीं, उन्होंने जनप्रतिनिधियों को कोरी घोषणाएं नहीं करने को कहा। कहा कि सरकार आगामी चार वर्षों में सभी घोषणाओं को पूरा करेगी। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुनील उनियाल गामा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

---
जनता मिलन समारोह में पहुंची 123 शिकायतें
जनता मिलन समारोह में मुख्यमंत्री के समक्ष जल संस्थान, लोनिवि, नगर निगम, बिजली समेत विभिन्न विभागों से संबंधित 123 शिकायतें पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम प्रत्यूष सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
--
खनन राजस्व में 28 प्रतिशत का इजाफा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने शिक्षा विभाग में फर्जी डिग्री के कई मामले पकड़े हैं। ई-पट्टों के चलते खनन राजस्व में 28 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। घाटे में चल रहा परिवहन विभाग 150 करोड़ रुपये के लाभ में है।
विज्ञापन

--
सूर्यधार योजना से दूर होगा जल संकट
मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्यधार योजना से 43 गांवों की पानी की समस्या जल्द दूर होगी। इसी के साथ सात करोड़ की बिजली भी बनेगी। सौंग बांध से 100 करोड़ की बिजली की बचत के साथ वर्ष 2051 तक क्षेत्र की पानी की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें