फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 मरीजों ने कराई स्वास्थ्य की निशुल्क जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अरिहंत अस्पताल, वरदान एवं अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अरिहंत अस्पताल धर्मपुर में आयोजित दो दिवसीय निशुल्क कैंसर जांच शिविर में पहले दिन 125 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर का शुभारंभ लोक कलाकार मुकेश सारंग ने किया। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर इस तरह के शिविर आयोजित होने चाहिए।
शनिवार को अस्पताल में आयोजित शिविर में लोगों का सुबह से ही आना शुरू हो गया था। अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी मनीष काला ने बताया कि शिविर में कैंसर के साथ लीवर की जांच भी निशुल्क की जा रही है। शिविर में अस्पताल की डॉ.विदुषी ज्याला ने कैंसर से बचाव के लिए जागरुकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि शुरुआत में ही कैंसर का पता लग जाए तो आसानी से इलाज संभव है। उन्होंने स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, अंडाशय के कैंसर पर जरूरी सलाह दी। डॉ.अभिषेक जैन ने पेट के कैंसर, खाने की नली के कैंसर, और आंतों के कैंसर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कैंसर से बचाव के लिए लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए। अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी मनीष काला ने बताया कि आज शिविर का अंतिम दिन है। कोई भी शिविर में आकर अपने स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करा सकता है। शिविर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ब्लड प्रेशर की जांच भी निशुल्क
अस्पताल में आने वाले मरीजों के खून में हीमोग्लोबिन एवं ब्लड प्रेशर की जांच भी निशुल्क की जा रही है। अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी मनीष काला के मुताबिक, लीवर की जांच भी निशुल्क की जा रही है।
--
शिविर के बारे में जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
मनीष काला, जनसंपर्क अधिकारी, अरिहंत अस्पताल धर्मपुर
9758135945, 8755703129, 8477015555
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें