फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख वन संरक्षक ने की स्वामी से भेंट वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला /मुनिकीरेती।
विज्ञापन

प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने शनिवार को परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचकर आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान परमार्थ निकेतन पहुंचे प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की। इस मौके पर स्वामी ने कहा कि हाथियों के परंपरागत कॉरिडोर धीरे-धीरे समाप्त होते जा रहे हैं। लिहाजा जंगलों में हाथियों के लिए कॉरिडोर बनाने की आवश्यकता है, साथ ही हाथियों के लिए पीपल, वट, केला, आंवला, नीम व अन्य पत्तीदार पौधरोपण जरूरी है। इस दौरान उन्होंने स्वर्गाश्रम के रामझूला से लक्ष्मणझूला तक हेरीटेज पाथ आस्थापथ और गंगा के किनारों पर छायादार, फलदार और फूलदार पौधों का रोपण किए जाने की जरूरत बताई। इस दौरान प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने हाथी कॉरिडोर के सुझाव पर विभागीय स्तर पर अमल किए जाने और जल्द कार्ययोजना बनाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें