फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुर रोड क्षेत्र में बनेगी सार्वजनिक पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरा/अमर उजाला ब्यूरो/ देहरादून।
विज्ञापन

शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव से सार्वजनिक पार्किंग की कमी खलने लगी है। इसके लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और पुलिस ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पार्किंग सुनिश्चित कराने की कार्रवाई करने के साथ नए स्थलों की तलाश शुरू कर दी है। पहले चरण में राजपुर रोड क्षेत्र में सार्वजनिक पार्किंग की जगह चिह्नित की जाएगी। अगले चरण में वाहनों के अत्यधिक दबाव वाले अन्य क्षेत्रों में पार्किंग की जगह तलाश की जाएगी।
देहरादून महानगर की सड़कों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। मौजूदा समय शहर में घंटाघर और डिस्पेंसरी रोड पर ही सार्वजनिक पार्किंग हैं। व्यावसायिक कांप्लेक्स एवं प्रतिष्ठानों में पार्किंग की जगह गोदाम और दुकानें बनी हैं। मजबूरी में लोग सड़कों के किनारे वाहन खड़े करते हैं। इससे जाम लगता है और यातायात व्यवस्था लड़खड़ा जाती है।
विज्ञापन

इसके लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और पुलिस ने पार्किंग सुनिश्चित कराने के लिए टीम गठित की है। साथ ही टीम ने पार्किंग के लिए जगह न छोड़ने वाले व्यावसायिक कांप्लेक्स संचालकों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इसके तहत सहारनपुर रोड के 19 कांप्लेक्स और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की पार्किंग खाली करवा दी है। अन्य जगहों पर भी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पार्किंग सुनिश्चित कराई जा रही है। इसके अलावा नई सार्वजनिक पार्किंग के लिए जगह की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------
सार्वजनिक पार्किंग के लिए दिलाराम चौक से जाखन के बीच भूमि तलाशी जा रही है। भूमि चिह्नित होने के बाद हाईटेक पार्किंग बनाई जाएगी। इस क्षेत्र में मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने का प्रस्ताव है, ताकि अधिक से अधिक वाहनों को खड़े करने की सुविधा मिल सके।
-आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें