ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
ऑडिशन और वर्कशॉप के बाद अमर उजाला टैलेंट सर्च के प्रतिभागी अपना हुनर दिखाने को तैयार हैं। आज शाम पांच बजे से राजपुर रोड, आरटीओ कार्यालय के सामने स्थित सिक्का बिल्डर्स के परिसर में ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और अभिनेता तिग्मांशु धूलिया कार्यक्रम में मौजूद रहकर कलाकारों के हुनर पर नजर रखेंगे।
ग्रैंड फिनाले आज शाम पांच बजे से राजपुर रोड, आरटीओ कार्यालय के सामने स्थित सिक्का बिल्डर्स के परिसर में ग्रैंड फिनाले में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रेखा आर्य शिरकत करेंगी। वहीं, फिल्म निर्देशक व अभिनेता तिग्मांशु धूलिया नए कलाकारों का हौसला बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें किसी कलाकार का काम पसंद आया और उन्हें जरूरत हुई तो वह आगामी फिल्मों में उसे रोल भी दे सकते हैं। प्रदेशभर में हुए ऑडिशन के बाद अमर उजाला टैलेंट सर्च के लिए एक हजार में से 200 प्रतिभागियों को चुना गया। इन प्रतिभागियों को स्थापित बॉलीवुड कलाकारों के मार्गदर्शन में एक्टिंग, सिंगिंग, डांसिंग, मॉडलिंग और एंकरिंग के हुनर सिखाए गए। एक्टिंग व एंकरिंग ट्रेनर फारुक सिद्दकी, अरविंद व आलोक, सिंगिंग ट्रेनर दीपक जैन व प्रिंस, डांस ट्रेनर सलमान रजा खान व आकाश और मॉडलिंग ट्रेनर सिड, सोनाली, विशाल ने युवाओं को ग्रैंड फिनाले के लिए तैयार किया है।