फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदार बेपरवाह, जनता पानी को तरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

सीवर और पेयजल लाइन संबंधी कार्य के दौरान शहर के कई इलाकों में पेयजल लाइन टूट गई है। वहीं कई इलाकों में मलबा भरा होने से लाइनें चोक हैं। जिसके चलते हजारों की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। स्थानीय लोग एडीबी, जलसंस्थान के अधिकारियों और उनकी हेल्पलाइन पर कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन विभागीय अफसरों की निंद्रा नहीं टूटी। हाल यह है कि सर्दी में भी लोगों को पानी के टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं। लोगों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
..............................
करनपुर:: पेयजल लाइन टूटने से पानी का संकट
पानी की लाइन टूटने और नलकूप खराब होने से करनपुर क्षेत्र की करीब दो हजार की आबादी पानी का संकट झेल रही है। स्थानीय निवासी घनश्याम वर्मा, सीमा, जगदीप, शिवनारायण का कहना है कि वैसे तो यहां पिछले एक साल से पानी का संकट बना है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से नलकूप खराब होने और कई जगह से लाइन टूटने से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 15-15 दिन तक घरों में पानी नहीं आता। आरोप है कि एडीबी और जलसंस्थान के अफसरों से मौखिक और लिखित रूप में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। कहा जल्द समाधान न होने पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

............................................................
सरस्वती विहार : आ रहा गंदा पानी
सरस्वती विहार में इन दिनों एडीबी विंग की ओर से सीवर लाइन का कार्य किया जा रहा है। कार्य के चलते पेयजल लाइन टूट गई है, जिस कारण यहां लोगों के घरों में गंदा पानी आ रहा है। स्थानीय निवासी प्रशांत, आरती रावत, संजय, संदीप, सौरव ने बताया कि पिछले दस दिन से यह समस्या बनी है। कहा कि कई बार एडीबी और जल संस्थान के अफसरों से शिकायत की, लेकिन किसी ने समस्या का समाधान नहीं किया।
..............................................
राजीव नगर :: कनेक्शन तोड़े, जोड़े नहीं
राजीव नगर में सीवर लाइन के कार्य के चलते कई लोगों के पेयजल कनेक्शन टूट गए है। स्थानीय निवासी विभोर रामोला, अली अब्बास ने बताया कि शिकायत करने पर जल संस्थान के कर्मचारियों ने कुछ लोगों ने कनेक्शन तो जोड़ दिए, लेकिन एक दर्जन से अधिक परिवारों के कनेक्शन अभी भी टूटे हैं, ऐसे में लोगों को दूसरों के घरों से पानी लेकर या टैंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ रहा है।
........................
अपर नत्थनपुर :: मलबा घुसने से लाइनें चोक
अपर नत्थनपुर के आधे क्षेत्र में पेयजल लाइन में मलबा घुसने से पानी का संकट बना है। क्षेत्रीय निवासी जगमोहन यादव, मनीष, दिनेश, मंजू, श्वेता ने बताया कि यहां पानी की लाइन डालने का काम चल रहा था। इस दौरान पानी की लाइन में मिट्टी घुसने वह आधी चोक हो गई। बिना मिट्टी निकाले लाइन को ज्वाइंट कर दिया गया। जिस कारण आधे क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच रहा है। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

...................................................
कोट::
शहर के कई इलाकों में पेयजल लाइन डालने का काम चल रहा है। जाहिर है कि एक साथ लाइनें नहीं जोड़ी जा सकती है। जहां से शिकायत आती है, उसका तत्काल समाधान कराया जाता है।
एसके गुप्ता, महाप्रबंधक जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें