फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-अरोड़ा बने टीएचडीसी के निदेशक तकनीकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अरोड़ा बने टीएचडीसी के निदेशक तकनीकी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
हरबंस लाल अरोड़ा को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में निदेशक तकनीकी नियुक्त किया गया है। अरोड़ा इसके पहले कॉरपोरेशन में ही निदेशक ओएमएस के पद पर तैनात रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है। इसके अलावा वे विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
विज्ञापन

हरबंश लाल अरोड़ा ने वर्ष 1992 में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में उप प्रबंधक के पद से करियर शुरू किया था। उन्हें हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट व्यवसाय का खासा अनुभव भी है। इसके अलावा उन्होंने रिकॉर्ड समय में पाटन व देवभूमि द्वारका परियोजना में ऊर्जा में टीएचडीसी के व्यवसाय पोर्टफोलियो के विविधीकरण में अहम भूमिका निभाई। टीएचडीसी में आने से पूर्व उन्होंने नेशनल प्रोजेक्टस कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लि. (एनपीसीसी) में कार्य किया। बाल्को कैप्टिव पावर प्लांट कोरबा में कूलिंग टावरों को समय पर पूरा कराने में भी अरोड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक केंद्रीय संचार डॉ. एएन त्रिपाठी ने बताया कि हरबंस लाल अरोड़ा ने बीते 22 दिसंबर को पदभार ग्रहण किया था। इससे पूर्व कॉरपोरेशन में ही निदेशक ओएमएस थे। उन्हें करीब 36 वर्षों का अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें