इंद्रमणि बडोनी का राज्य प्राप्ति में मुख्य योगदान
-- जयंती पर विभिन्न संस्थाओं ने किया स्व. इंद्रमणि बडोनी का भावपूर्ण स्मरण
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश-मुनिकीरेती । उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता स्व. इंद्रमणि बडोनी का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस मौके पर विभिन्न संस्थाओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार को बडोनी स्मृति समिति मुनिकीरेती द्वारा स्व. इंद्रमणि बडोनी का 92वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। समिति कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष मनोज द्विवेदी की अगुवाई में मुनिकीरेती स्थित इंद्रमणि बडोनी पार्क में एकत्रित होकर स्व. बडोनी का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि स्व. इंद्रमणि बडोनी का उत्तराखंड राज्य प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिससे लोग उन्हें उत्तराखंड के गांधी के नाम से जानते हैं। इस अवसर पर शत्रुघ्न घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया व 101 दीपदान मां गंगा में विसर्जित किए गए।
इस अवसर पर मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, नरेंद्रनगर पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा, बचन पोखरियाल, एडवोकेट रमाबल्लभ भट्ट, प्रदीप राणा, सुनील कपरुवाण, सम्राट पंवार, मधु असवाल, पुष्पा ध्यानी, जनार्दन कैरवान, शीशराम कंसवाल, अशोक क्रेजी, मोर सिंह कठैत आदि मौजूद थे। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति ने हरिद्वार रोड स्थित शहीद स्मारक पर स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर स्व. बडोनी के विचारों के अनुरूप कार्य संस्कृति विकसित कर स्वावलंबी उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर वेदप्रकाश शर्मा, उषा रावत, भगतराम कोठारी, बलवीर नेगी, गंभीर मेवाड़, वीरेंद्र शर्मा, द्वारिका भट्ट, रूकम पोखरियाल, सरोजनी थपलियाल, बीना बहुगुणा, शांता राणा, कौशल्या काला, राकेश सेमवाल आदि मौजूद थे।
उधर, पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज में बडोनी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर छात्रों ने कविता गायन, भाषण व लोक नृत्य प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा ने उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर छात्रों को उनके जीवन आदर्शों का अनुकरण करने को प्रेरित किया। हरिचंद आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनमरानी शर्मा, मंजू बडोला, शशि गोयल, विमलेश शर्मा, सविता रानी, अनीता अरोड़ा आदि मौजूद थे।
----------------------------
जयंती पर इंद्रमणि बडोनी को दी श्रद्धांजलि
श्यामपुर। उक्रांद ने राज्य आंदोलन के प्रणेता रहे स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से बडोनी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पर्वतीय जन कल्याण संस्थान परिसर में आयोजित जयंती कार्यक्रम में सभी ने स्व. बडोनी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बडोनी के सपनों को साकार करने के लिए राजधानी गैरसैंण बनाने, किसानों का कर्ज माफी, युवाओं को रोजगार, हिमालय का सही ढंग से नियोजन आदि मांग की गई। दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने सभी से आह्वान किया कि बडोनी के सपनों को साकार करने के लिए दल की सदस्यता लेकर राज्यहित में कार्य करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलाब सिंह रावत व संचालन आनंद सिंह तड़ियाल ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री जयदीप भट्ट, शांति तड़ियाल, किशन सिंह रावत, सम्राट पंवार, डीडी रतूड़ी,शिव कुकसाल, माधुरी कोटनाला, दयावंती नौटियाल, कुंवर सिंह राणा आदि मौजूद थे।