फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 400 लोगों के हृदय की मुफ्त जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

हर्षल फाउंडेशन, इनरव्हील क्लब वेस्ट, दून संस्कृति और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर के दूसरे दिन 400 लोगों को फायदा मिला। मेदांता अस्पताल, गुड़गांव के सुपरस्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें उपयोगी परामर्श दिए। शिविर में लोगों की ईसीजी, इको, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर समेत कई अन्य जांचें मुफ्त की र्गइं। दो दिवसीय शिविर में कुल 707 लोगों के हृदय की मुफ्त जांच की गई।
बुधवार को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ में मुख्य अतिथि भाजपा नेता नरेश बंसल, विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल, एसपी सतपति, एसएस गोयल, शिविर संयोजिका रमा गोयल और श्याम गोयल ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.इरफान खान और डॉ.मुकुल कौशिक ने लोगों के हृदय की जांच कर उन्हें परामर्श दिए। चिकित्सकों की सलाह पर लोगों के इसीजी और इको भी किए गए। दोनों चिकित्सकों ने लोगों को हृदय रोगों के कारण, बचाव, लक्षण और उपचार के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेहतर जीवनशैली और खानपान अपनाकर हृदय रोगों से काफी हद तक बचा जा सकता है। नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, धूम्रपान व मद्यपान छोड़ने से हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। मेदांता अस्पताल की टेक्निकल टीम के शांता कृष्णन, भावना, भूपेंद्र, सुतीक्ष्ण पांडे, वैभव प्रकाश और वरुण कपिल ने लोगों की जांच की। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से मेदांता अस्पताल में उपचार कराने पर 25 फीसदी तक छूट मिलेगी।
--
सहयोगियों को किया सम्मानित
शिविर में विशेष सहयोग के लिए आयोजकों की ओर से मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.इरफान खान और डॉ.मुकुल कौशिक समेत पूरी टीम, रीता गोयल, विपिन नागलिया, अनिल मित्तल, संजय अग्रवाल, शोभा वासन, अरुणा चावला, अनीता अग्रवाल, अनामिका, सरिता, शिखा, आशीष गुप्ता, मीनाक्षी अग्रवाल, सुधीर, अनु गोयल, सीमा डोरा, बबीता, वीना अग्रवाल, दिनेश गोयल, अनिल गर्ग, अनिल मित्तल, होटल सैफ्रॉन लीफ के जीएम विनोद श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
--
अन्य क्षेत्रों में भी लगेंगे शिविर
दो दिवसीय शिविर की सफलता से गदगद संयोजिका रमा गोयल और श्याम गोयल ने बताया कि अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की योजना है। देश के जाने-माने चिकित्सकों से उपचार कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इससे साफ है कि लोगों को इसकी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सभी सहयोगी संस्थाएं समय-समय पर दिव्यांग सहायता शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर समेत अन्य आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाती हैं, जिसका समाज के बड़े वर्ग को लाभ मिलता है।
विज्ञापन

--
ठंड में सावधानी जरूरी
मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.इरफान खान ने लोगों को हृदय की विशेष देखभाल के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि ठंड का मौसम हृदय रोगियों के लिए खासा परेशानी भरा होता है। ऐसे में सावधानी नहीं बरतने पर दिक्कत बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि हृदय रोगियों को सुबह के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए। साथ ही खानपान में भी सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें