फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन हादसे के लापता लोगों को चौथे दिन भी पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। जवाड़ी-रुद्रप्रयाग बाईपास पर हुए वाहन हादसे में लापता ग्राम पंचायत कुमड़ी के ग्राम प्रधान इंद्रलाल सहित छह लोगों की खोजबीन चौथे दिन भी जारी रही। अलकनंदा नदी में पुलिस, एसडीआरएफ के गोताखोर रेस्क्यू में जुटे हैं, लेकिन अभी तक सुराग नहीं मिल पाया है। उधर, लापता लोगों के घरों में मातम पसरा हुआ है। विधायक, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व सगे-संबंधी सांत्वना देने घरों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

वाहन में जखोली ब्लाक के ग्राम पंचायत कुमड़ी के प्रधान इंद्रलाल भी सवार थे, जो हादसे के बाद से लापता चल रहे हैं। विकास कार्यों के लिए सक्रिय प्रधान घटना के रोज भी गांव की लंबित सड़क और क्षतिग्रस्त पेयजल योजना के संबंध में वार्ता को रुद्रप्रयाग आ रहे थे, लेकिन मुख्यालय पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया। विधायक भरत सिंह चौधरी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व कई अधिकारी/कर्मचारी गांव पहुंचकर परिवार को सांत्वना देने पहुंच चुके हैं। सिलगढ़ विकास संघर्ष समिति के सुरेंद्र सिंह, किशन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रकला रावत ने बताया कि इंद्रलाल अपने सौम्य व्यवहार से पहले क्षेत्र पंचायत सदस्य व फिर ग्राम प्रधान चुने गए। उधर, ढौढ़ा गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव निवासी व व्यापारी गजेंद्र व उसकी पत्नी ज्योति भी हादसे के बाद से लापता हैं। गंव के पूर्व प्रधान भारत भूषण भट्ट ने बताया कि उनके घर में मातम पसरा हुआ है। घर में बुर्जुग मां, भाई और दो छोटी बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
व्यापारियों ने बाजार रखा बंद
तिलवाड़ा। जवाड़ी-रुद्रप्रयाग बाईपास हादसे के शोक में बाजार बंद रहा। व्यापार संघ ने पुलिस और प्रशासन से हादसे के बाद लापता व्यापारी गजेंद्र व उसकी पत्नी की वृहद स्तर पर खोजबीन की गुहार लगाई। यहां हुई सभा में व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, पूर्व अध्यक्ष मान सिंह जगवाण, राजेंद्र सिंह, संजय प्रसाद, नरेश भट्ट, दीपक रावत, मुकेश आदि लोग मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें