फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। 11 हजार वोल्ट की लाइन में काम करते वक्त करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि विद्युत विभाग का कहना है कि उक्त व्यक्ति विभाग का कर्मचारी नहीं था। वह पोल पर क्यों चढ़ा इसकी जांच की जाएगी। वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि विभागीय कर्मचारियों के कहने पर ही वह पोल पर चढ़ा था।
विज्ञापन

सोमवार करीब साढे़ नौ बजे 11 हजार वोल्ट की लाइन पर काम करते समय महेश धनाई (48) पुत्र रामदयाल सिंह धनाई निवासी डांग ऐठाणा की कंरट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि महेश चार वर्ष पूर्व विद्युत विभाग में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में तैनात था। विद्युत विभाग के कर्मचारी अभी भी अक्सर दिनेश को फोन कर काम पर बुलाते थे। सोमवार रात करीब पौने आठ बजे ऐठाणा गांव की बिजली गुल हो गई थी। उक्त लाइन जल संस्थान के पंप हाउस से जुड़ी हुई है। लाइन का फॉल्ट ठीक करने के लिए सोमवार को भी विभागीय कर्मचारियों ने फोन कर उसे बुलाया था और विभागीय वाहन में घटनास्थल तक ले गए थे। कर्मचारियों के कहने पर ही महेश पोल पर चढ़ा, लेकिन लाइन शटडाउन नहीं की गई थी, जिससे महेश करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने महेश की मौत का जिम्मेदार विद्युत विभाग को ठहराया है। मृतक के भाई राकेश चंद्र धनाई ने कहा कि विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। वहीं एसडीओ मनोज अग्रवाल ने कहा कि जिस लाइन में कार्य हो रहा था उसे उचित ढंग से शटडाउन किया गया था, लेकिन लाइन मे बैक फीडिंग होने से कंरट आ गया। अग्रवाल ने कहा कि मृतक व्यक्ति विभागीय कर्मचारी नहीं था। वह पोल पर क्यों चढ़ा इसकी जांच की जाएगी। मृतक के परिजनों को विभाग से मिलने वाली राहत राशि दे दी जाएगी
विज्ञापन

मंगलवार को नहीं आया पानी
श्रीनगर। जिस लाइन में फाल्ट आया था। वह जल संस्थान के पंप हाउस से जुड़ी हुई थी। लाइन ठीक न होने के कारण श्रीनगर शहर में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें