फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को पांच हजार प्रति बीघा मिले स ब् सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारसन।
विज्ञापन

भाकियू के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि किसानों को खेतीबाड़ी करने के लिए पांच हजार रुपये प्रति बीघा सब्सिडी सरकार दे। तब जाकर ही किसान अच्छे ढंग से खेतीबाड़ी कर अनाज पैदा कर पाएगा।
विज्ञापन

कस्बे में भाकियू कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में संजय चौधरी ने कहा कि आज के समय में खेतीबाड़ी करना किसानों के लिए मुश्किलों भरी हो रही है। दवा, कीटनाशक, बीज एवं मजदूरी लगातार बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद फसलों के दाम ज्यों के त्यों बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है, तब से शुगर मिलों की ओर से भुगतान करना बंद कर दिया है। इससे किसानों को घरों का खर्च चलाना तो दूर खेतीबाड़ी करना भी मुश्किल हो रहा है। चौधरी ने किसानों का गन्ना भुगतान शीघ्र एवं किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की। गन्ने का मूल्य छह सौ रुपये और अन्य फसलों का मूल्य हर साल सरकारी वेतन की तरह बढ़ोत्तरी करने की मांग सरकार से की गई। संजय चौधरी ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ किसानों की हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने बाद में 16,17 एवं 18 जून को हरिद्वार में होने वाले किसान कुंभ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी किसानों से की। मौके पर जिला महामंत्री अरविंद राठी, नीटू, बबलू आदि भाकियू सदस्य मौजूद रहे। संत कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें