फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सुगम पर्यटन को शुरू की कसरत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की।
विज्ञापन

डीजीपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस अधिकारियों की ओर से सुगम पर्यटन के लिए कसरत शुरू कर दी है। इसके तहत कोतवाली और थाने में बैठक कर जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली में सोमवार को आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न संगठनों के साथ चारधाम यात्रा और कांवड़ को लेकर विचार विमर्श किया। साथ ही आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुगम पर्यटन के लिए जनसहभागिता कार्यक्रम में व्यापार मंडल के साथ ही होटल संचालक, बस और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने शिरकत की। इसके अलावा पार्षद और सामाजिक संस्थाओं ने भी भागीदारी की। बैठक के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी एसके सिंह ने बस, टैक्सी और होटल संचालकों से निर्धारित रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। इस दौरान ईद और कांवड़ को लेकर भी पुलिस ने लोगों से सुझाव लिए। साथ ही सहयोग की अपील की। बैठक में लोगों ने शहर और हाईवे पर आए दिन लगने वाले जाम पर चिंता जताई। उन्होंने मुख्य चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती करने का सुझाव दिया। मौके पर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें