फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका की सड़कों और भवनों की कराई जाएगी सैटेलाइट मैपिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका विकासनगर की बोर्ड ने नगरवासियों को जोर का झटका दिया है। नगर पालिका से कर संबंधित कागजातों की प्रतिलिपि हासिल करने के लिए जनता को 20 रुपये के बदले 100 रुपये देने होंगे। इसी तरह प्रमाण पत्रों के लिए 50 रुपये शुल्क देने होंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इसमें शुल्क वृद्धि का निर्णय लिया गया। पूर्व तक नगर पालिका से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों के लिए 20 रुपये शुल्क निर्धारित था, लेकिन अब कर संबंधित कागजातों की प्रतिलिपि के लिए 100 और अन्य प्रमाण पत्रों के लिए 50 रुपये देने होंगे।
बोर्ड बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में वार्ड तीन में पालिका बस अड्डे पर गेस्ट हाउस, पार्किंग और दुकानें बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। ग्राम चिरंजीपुर में पालिका भूमि पर पालिका के कार्यों के लिए टीन शेड, स्टोर एवं अन्य निर्माण कराए जाने पर सहमति बनी। शिकायतें दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने का प्रस्ताव पारित किया गया। पालिका क्षेत्र के वार्डों की सड़कों और भवनों की सैटेलाइट मैपिंग कराकर सर्वे कराने का निर्णय लिया गया। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का सर्वे कराने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने बताया कि पालिका क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में सीवर लाइन नहीं है, जिसके लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का सर्वे कराया जाएगा, जिससे पालिका क्षेत्र अंतर्गत सभी घरों में सेप्टी टैंक आदि का आंकड़ा पालिका के पास आ जाएगा। सड़कों की सहीं स्थिति, नाप आदि के लिए सैटेलाइट मैपिंग कराई जाएगी, जिससे सड़कों के सुधारीकरण के प्रस्ताव तैयार करने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि पूर्व तक नगर पालिका से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों के लिए 20 रुपये शुल्क निर्धारित था, जिसमें कुछ वृद्धि का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर सभासद धमेंद्र ठाकुर, शम्मी प्रकाश, गुड्डी देवी, प्रतीक्षा, उपासना, बिशन सिंह राणा, अंकित जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें