फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में 10 हजार से ज्यादा रोजगार देगी ये कंपनी, हो जाइए तैयार

Fri, 12 Oct 2018 01:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Job
विज्ञापन

यह कंपनी उत्तराखंड में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 10 हजार लोगों को रोजगार के नए अवसर देगी।

विज्ञापन


यह रोजगार सरकार के साथ साउथ एशिया की सबसे बड़ी होटल चेन की ओयो कंपनी के किए गए 500 करोड़ के निवेश एमओयू के तहत दिया जाएगा। ओयो की ओर से हॉस्पिटेलिटी ईको सिस्टम का निर्माण कर राज्य की पर्यटन क्षमता को बढ़ाने के लिए भी निवेश किया जाएगा। 

ओयो कंपनी देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, काशीपुर, नैनीताल, मुक्तेश्वर, भवाली, भीमताल, रुड़की, अल्मोड़ा, लैंसडाउन, बिनसर और रानीखेत में होटल नेटवर्क में 35 हजार से अधिक रूम को जोड़कर क्षेत्र में अपनी चेन का विस्तार करेगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन देशों में ओयो का होटल नेटवर्क

oyo
ओयो के संस्थापक और सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार के साथ यह पहल राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। राज्य में 500 करोड़ के निवेश पर सरकार के साथ एमओयू किया गया है।

इस निवेश से प्रदेश के 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार का उपलब होगा। ओयो छोटे और बजट होटल को मॉर्डन बनाने में अग्रणी रहा है। इससे छोटे शहरों व कस्बों में रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

ओयो की होटल चेन भारत, चीन, मलेशिया, नेपाल, यूके के 350 शहरों में 10 हजार संपत्ति पार्टनर हैं। ओयो होटल्स दुनिया के पहले पूर्ण टेक्नोलॉजी संचालित हॉस्पिटेलिटी मॉडल में अग्रणी है। कंपनी के पास 2.5 लाख से अधिक फ्रैंचाइज और लीज रूम हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें