फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी यूटिलिटी, दो की मौत

Fri, 12 Oct 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्यूनी
विज्ञापन
उड़ गए यूटिलिटी के परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्वांसी-दाबला-डामटा मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी अंनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे यूटिलिटी में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


उन्हें उपचार के लिए सीएचसी चकराता में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यूटिलिटी डामटा से विकासनगर की ओर जा रही थी।

आज सुबह आठ बजे जस्टा खड्ढ के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। जिससे यूटिलिटी 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन गिरता देख आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।

विज्ञापन
Trending Videos

वाहन के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए

घायलों को खाई से निकालते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों की टीम की मदद से घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। खाई में मौजूद पत्थरों से टकराने के बाद वाहन के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए।

मृतक की पहचान की कीकंरू(40) पुत्र कुंदन निवासी दाबला तहसील चकराता और श्याम सिंह (42) पुत्र झाबुटिया निवासी धोईरा हाल निवासी कटापत्थर विकासनगर के रूप में हुई। घायलों की पहचान गीता(35) पुत्री पंथी ग्राम डुगांड (जस्टा) तहसील चकराता और प्रीत कुमार(25) पुत्र बिरमपाल निवासी पिलकनी तहसील नकुड़ जिला सहारनपुर के रूप में हुई।

तहसीलदार कुंवर सिंह ने बताया कि घायलों और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

दावे फेल

हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है - फोटो : अमर उजाला
दुर्घटनाओं के लिहाज से संवदेनशील जौनसार बावर में एक बार फिर तहसील प्रशासन के आपदा प्रबंधन के दावे हवाहवाई साबित हुए। सूचना पाकर जब तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा तो उनके पास घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकालने के कोई संसाधन मौजूद नहीं थे। जिस कारण स्थानीय लोगों को लोहे के टबों को डंडों के सहारे बांध शवों को खाई से बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें