ओयो के संस्थापक और सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार के साथ यह पहल राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। राज्य में 500 करोड़ के निवेश पर सरकार के साथ एमओयू किया गया है।
इस निवेश से प्रदेश के 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार का उपलब होगा। ओयो छोटे और बजट होटल को मॉर्डन बनाने में अग्रणी रहा है। इससे छोटे शहरों व कस्बों में रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
ओयो की होटल चेन भारत, चीन, मलेशिया, नेपाल, यूके के 350 शहरों में 10 हजार संपत्ति पार्टनर हैं। ओयो होटल्स दुनिया के पहले पूर्ण टेक्नोलॉजी संचालित हॉस्पिटेलिटी मॉडल में अग्रणी है। कंपनी के पास 2.5 लाख से अधिक फ्रैंचाइज और लीज रूम हैं।