फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बेटी की शादी में पैसों की जरूरत बता ठग लिए 10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने बेटी की शादी में पैसों की जरूरत बताकर 10 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने अपनी जमीन के दस्तावेज देकर यह रकम ली थी। वादा किया था कि जमीन को बाद में दोगुने दाम पर बेच देंगे या फिर रकम वापस कर देंगे। अब न तो जमीन बेची और न ही रकम वापस की। मामले में राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


ठगी को लेकर सत्यवीर सिंह निवासी शिवालिक अपार्टमेंट ने एसएसपी को शिकायत कर बताया था कि पिछले साल अक्तूबर में विनय सक्सेना निवासी जाखन ने उनसे संपर्क किया था। सक्सेना ने कहा कि उन्हें बेटी की शादी करनी है लेकिन पैसों की कमी पड़ रही है। सक्सेना ने अपनी जमीन का सौदा सत्यवीर सिंह से कर लिया। कहा कि शादी के बाद या तो रकम वापस कर देंगे या फिर जमीन को दोगुने दाम में बेच देंगे। सक्सेना ने दस्तावेज दे दिए और नवंबर में जरुरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पैसे ले लिए।

तब से वह पैसों के नाम पर टालता आ रहा है। विनय सक्सेना, उसकी पत्नी दिव्या, बेटा मयूर और रिमी अरोड़ा ने मृत व्यक्ति विनय कुमार की पहचान का इस्तेमाल कर जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर लोगों को ठगा है। गिरोह ने मृतक के नाम से बगराल गांव और धौरण खास जैसे क्षेत्रों में जमीनें अपने नाम बताई गई। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें