फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: बहुउद्देशीय सौंग बांध परियोजना के लिए 10 करोड़ जारी, 250 परिवार होंगे विस्थापित

Wed, 02 Oct 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बहुउद्देशीय बांध परियोजना सौंग के लिए शासन ने 10 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इस पैसे से पुनर्वास का पैकेज तय किया जाएगा और परियोजना के लिए भूमि की खरीद की जाएगी। देहरादून की पेयजल समस्या के समाधान के लिए इस परियोजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। करीब एक साल पहले ही इस परियोजना के लिए काम शुरू किया गया था।

विज्ञापन


करीब 1200 करोड़ की इस परियोजना के लिए वित्त विभाग के अनुमोदन के बाद जारी किए गए 10 करोड़ रुपये से परियोजना के तकनीकी कामों को भी अंजाम दिया जाएगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शासन की ओर से जारी 10 करोड़ रुपये से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी रुड़की सहित अन्य संस्थाओं से तकनीकी परामर्श भी लिया जाएगा।

इसके साथ ही परियोजना के लिए भूमि की खरीद में इस पैसे का उपयोग किया जाएगा। परियोजना के तहत करीब 250 परिवारों के विस्थापित होने का अनुमान है। इस पैसे से पुनर्वास का पैकेज भी दिया जाएगा। जिससे परियोजना का काम तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। सूत्रों के मुताबिक इस परियोजना के लिए धनराशि जुटाने का काम बाह्य सहायता के जरिये भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए अमृत योजना के तहत धन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। इस परियोजना के आधार पर प्रदेश सरकार देहरादून में ग्रेविटी वाटर 24 घंटे उपलब्ध कराने का दावा भी कर रही है। सिंचाई सचिव डॉ.भूपिंदर कौर औलख के मुताबिक 10 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें